फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीधी में खौफनाक हादसा, झोपड़ी में सो रहा था मजदूर, अचानक लगी आग से जिंदा जला

Mon, 13 Jan 2025 08:02 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बमुरी में स्थित धान उपार्जन केंद्र में अचानक आग लगने से एक मजदूर की जलकर मौत हो गई। यह घटना रविवार रात करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। झोपड़ी में सो रहे थे दो मजदूर
घटना के वक्त झोपड़ी में दो मजदूर सो रहे थे। आग लगने पर एक मजदूर झोपड़ी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन दूसरा मजदूर, पंचू कुमार महतो, आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिहार का निवासी था और धान भरने का काम करता था। प्रभारी और पुलिस ने दी जानकारी
धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मृतक झोपड़ी बनाकर केंद्र में ही रहता था। घटना की सूचना रात में ही सिहावल चौकी पुलिस को दी गई। सिहावल चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टि में यह मामला दुर्घटना का लग रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें