फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: घर के दरवाजे पहुंचा मगरमच्छ, अमिलिया में दहशत, ग्रामीणों ने डंडों से भगाया, वीडियो वायरल

Tue, 14 Oct 2025 05:51 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के सिहावल जनपद के अमिलिया बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोमवार की देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में घुस आया। यह वही मगरमच्छ बताया जा रहा है जो कई दिनों से बाजार के पास स्थित तालाब में रह रहा था। अचानक घर के बाहर पहुंच जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने डंडे और लाइट की रोशनी के सहारे उसे किसी तरह नदी की ओर भगा दिया।

घटना अमिलिया के बीच बाजार स्थित तालाब से सटे रिहायशी इलाके की है, जहां पास में हायर सेकंडरी स्कूल और बालिका छात्रावास भी है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में पिछले एक साल से करीब साढ़े तीन फीट लंबा मगरमच्छ रह रहा है। कई बार सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम को सूचना दी गई, लेकिन अब तक रेस्क्यू की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें- 'सिंधिया की चमड़ी मगरमच्छ से भी ज्यादा मोटी है', जीतू पटवारी का तीखा हमला; इस पर भी की घेराबंदी

स्थानीय निवासी राम सिया गुप्ता ने बताया, “रात करीब 12 बजे जब घर के बाहर आवाज हुई तो देखा मगरमच्छ दरवाजे तक पहुंच गया है। हम लोग बहुत डर गए थे। फिर आसपास के लोगों को बुलाया और डंडों से आवाज़ करते हुए उसे तालाब की ओर भगा दिया।” उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र से सोन नदी करीब दो किलोमीटर दूर है, जहां से मगर और घड़ियाल नालों के रास्ते अक्सर बस्ती की ओर आ जाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार यह मगरमच्छ बाजार के किनारे और खेतों के पास देखा गया है। लोगों का कहना है कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ के भागने का वीडियो भी वायरल किया है, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं, इस मामले में वन विभाग के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोन घड़ियाल अभयारण्य अमिलिया से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है, इसलिए ऐसे मामले सामान्य हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है और किसी भी स्थिति में विभाग को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें