फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर चोर: दुकान में चोरी करने घुसा युवक, सीसीटीवी को देख करने लगा डांस, कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा

Fri, 06 Jan 2023 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

शिवपुरी जिले में चोरी करने एक दुकान में घुसे चोर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चोरी करने गया चोर सीसीटीवी कैमरे को देखकर खुश हो गया और  मस्ती में डांस करने लगा। चोर के डांस का पूरा नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया है, डांस करने के बाद चोर दुकान से लैपटॉप, नगदी समेत लेन-देन के बहीखाते चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, खनियाधाना पुलिस ने मामला दर्ज कर डांसर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना कस्बे के रहने वाले सोमी जैन पुत्र सुनील कुमार जैन उम्र 32 वर्ष टाइल्स आदि का व्यापार करते हैं। सोमी जैन 5 जनवरी को खनियाधाना थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से चोर लैपटॉप सहित कुछ नकदी चुरा कर ले गया है। इसके अतिरिक्त चोर ने दुकान में उत्पात मचाते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को भी तोड़ दिया चोर लैपटॉप के साथ-साथ दुकान में रखे बही खातों को भी चुरा कर ले गया।

दुकान मालिक सोमी जैन ने बताया था कि चोर ने उसकी दुकान में लगे कैमरे और डीबीआर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। डीबीआर को रिपेयर कराने के बाद चोर का वीडियो सामने आया है। चोर दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसा था। वह दुकान के भीतर साढ़े तीन घंटे तक रुका रहा। चोर ने सबसे पहले जेब में रखे गुटके को निकालकर खाया और फिर नाचने लगा। कुछ देर बाद चोर की नजर सीसीटीवी कैमरा पर उसकी नजर पड़ी। इसके बाद चोर नाचने से रुक गया और एक एक कर कर दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। चोर ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा सहित डीबीआर को भी तोड़ दिया था। खनियाधाना पुलिस ने चोर की पहचान गोलू यादव निवासी खनियाधाना के रूप में कर ली है। खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी का कहना है कि आरोपी चोर की पहचान कर ली गई है चोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें