उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन अतीक अहमद का काफिला सोमवार सुबह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए शिवपुरी के रामनगर टोल प्लाजा से गुजरा। यहां सुबह करीब 6:30 बजे अतीक अहमद को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैन से वॉशरूम के लिए नीचे उतारा गया। इस दौरान अतीक ने मूंछ पर ताव दिया और पहले कुछ भी कहने से मना दिया। लेकिन जब उससे दोबारा पूछा गया कि जिस तरह की खबरें चल रही है क्या आपको डर लग रहा है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। इसके बाद हाथ हिलाते हुए वह वैन की तरफ बढ़ गया।
Read More: Atiq Ahmed: MP में गाय से टकराकर पलटते-पलटते बची माफिया अतीक की वैन, मूंछों पर ताव देकर बोला- मुझे कोई डर नहीं