फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में बंद के दौरान बवाल, जिले में मारपीट और तोड़फोड़, 20 से अधिक लोगों पर एफआईआर

Mon, 02 Feb 2026 12:00 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

जिले में यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को हुए बंद के दौरान हालात बिगड़ते नजर आए। नरवर और करेरा में प्रदर्शन के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। नरवर में दुकान बंद कराने को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट हुई, जिस पर पुलिस ने 14 नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

वहीं, करेरा में भाजपा के बजट कार्यक्रम में हंगामा और एक दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट का सीसीटीवी सामने आने के बाद दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया। इधर नरवर मामले में करणी सेना ने निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। राष्ट्रीय महासचिव में कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम एफआईआर में थे वे उस वक़्त अहमदाबाद में थे।

ये भी पढ़ें- यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा

बता दें यूजीसी कानून के विरोध में नरवर कस्बे में हंगामा देखने को मिला, यहां कस्बे की मौजपुर मार्केट को बंद कराने आये प्रदर्शनकारियों ने जब दुकान बंद करने की बात कही और दुकानदार बात नहीं मानी तो दुकानदार के साथ मारपीट कर दी गई। जिसका वीडियो भी सामने आया। वहीं नरवर कस्बे में इस प्रकार की ओर भी झड़प देखने को मिली है। मौके पर पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। बाद में दोनों पक्ष नरवर थाने पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें