फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: रेत माफियाओं का आतंक; आठ किलोमीटर तक प्रशासन को दौड़ाया, पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा

Wed, 22 Oct 2025 05:57 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में रेत माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिस प्रशासन भी उनके सामने बेबस नजर आ रहा है।SDM अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में अवैध रेत खनन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। सुबह होते ही प्रशासनिक टीम ने बैरिकेड लगाकर रेत से भरी ट्रॉलियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन माफियाओं ने ट्रैक्टरों को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। जब पुलिस और प्रशासन ने उनका पीछा किया तो माफियाओं ने टीम को करीब आठ किलोमीटर तक दौड़ाया।

माफियाओं के क्षेत्र में पहुंचते ही हालात बेकाबू हो गए। महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला बोल दिया, जिससे अधिकारियों की जान पर बन आई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस और प्रशासन को उल्टे पांव जान बचाकर लौटना पड़ा। घटना ने प्रशासनिक सख्ती और माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

ये भी पढ़ें- एमपी हाईकोर्ट ने अपीलीय प्राधिकरण पर लगाई 25 हजार की कॉस्ट, कहा- दोषियों से वसूली जाए राशि

विजयपुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि सुनवई तिराहा क्षेत्र से रेत से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों, मुकेश और रामदीन ट्रैक्टर जब्त कर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। तीसरा आरोपी सोनू यादव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने कहा कि प्रशासन की ओर से अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने की लगातार कोशिश की जा रही है। उन्होंने हमले जैसी किसी बात से इनकार किया, लेकिन रेत माफिया के बढ़ते हौसले को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें