फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheopur News: कूनो नेशनल पार्क की मातृ दिवस पर विशेष पहल, मादा चीता वीरा और दो शावकों का जारी किया वीडियो

Sun, 11 May 2025 04:18 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

श्योपुर में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान ने मातृ दिवस पर एक विशेष पहल की गई। मादा चीता वीरा और उसके दो शावकों का रविवार को वीडियो जारी किया गया है। ये वीडियो मदर्स डे के अवसर पर सामने आया है। वीडियो में वीरा अपने बच्चों की देखभाल करती नजर आ रही है। इन शावकों का जन्म चार फरवरी को हुआ था। वीरा भारत में चीतों की वापसी में अहम भूमिका निभा रही है। वह अपने शावकों को जंगल में जीने की कला सिखा रही है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-जल सरंक्षण के लिए हमारी सरकार ने सबसे ज्यादा काम किए

कूनो के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मातृ दिवस वन्यजीवों की माताओं के प्रति भी सम्मान प्रकट करने का अवसर है। वीरा जैसी मादा चीता प्रोजेक्ट चीता की रीढ़ है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को भारत में बसाने की यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण में मील का पत्थर है। कूनो में कई चीते सफलतापूर्वक अनुकूलन प्रक्रिया से गुजर चुके हैं। यह परियोजना जैव विविधता के पुनर्जीवन में मदद कर रही है। साथ ही लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार कूनो में अब कुल 29 चीते हैं। इनमें 19 शावक और 10 वयस्क चीते शामिल हैं। 16 चीते खुले में विचरण कर रहे हैं। चीतों की बढ़ती संख्या प्रोजेक्ट की सफलता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें- भारत में बैन हुए तुर्किये-अजरबैजान टूर, पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ेगा भारी 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें