फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: आठ साल के बच्चे से दो नाबालिगों ने किया दुष्कृत्य, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 30 May 2025 10:53 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शुजालपुर में आठ साल के मासूम बच्चे को दो आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये वारदात शुजालपुर सिटी के पहली क्लास में पढ़ने वाले मासूम के साथ उसके साथ ही खेलने वाले जान-पहचान और हमउम्र के दो नाबालिगों ने की। अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद बच्चे को आरोपियों ने इतना धमकाया कि उसने एक महीने तक किसी को कुछ नहीं बताया। जब दोबारा 29 मई को उसके साथ गंदी हरकत करने के लिए एक आरोपी ने कोशिश करनी चाही, तो पीड़ित बच्चे ने अपने माता पिता को जाकर सबकुछ बता दिया।

पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने आरोपी दो नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चों की ऐक्टिविटी पर नजर रखने की सलाह भी जारी की है। दोनों नाबालिग आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- तीन घंटे में पुलिस ने किया कमाल! तामिया के जंगलों से अपहृत दो साल का बच्चा बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस स्कूलों में जाकर देगी जानकारी
नाबालिग बच्चों के बीच सामने आए इस प्रकरण को देखते हुए पुलिस द्वारा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। पुलिस स्कूल में पहुंचकर बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में जानकारी देगी। साथ ही स्कूल के स्टाफ को भी इसे लेकर मार्गदर्शन देगी। स्कूल के स्टाफ को बताया जाएगा कि वह विद्यालय में पढ़ाई के साथ ही बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें और किसी भी तरह की संदेश स्थिति सामने आने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दें। आवश्यकता लगने पर पुलिस की भी मदद लें। इसके साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी निगरानी करेगी। जिससे कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट के उपयोग के कारण इस तरह की स्थितियां बन रही है। बच्चे मोबाइल पर कई बार अनर्गल सामग्री देख लेते हैं। जिसके कारण इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें