फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शाजापुर पुलिस लाइन में चोरी की वारदात, चोरों ने तीन पुलिसकर्मियों के मकानों को बनाया निशाना

Thu, 29 May 2025 10:56 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिला मुख्यालय पर चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। चोरों ने तीन पुलिसकर्मियों के पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवासों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि चोर केवल एक ही घर से कीमती सामान ले जा सके, अन्य दो घरों में चोरों को कोई खास सामान नहीं मिला। यह तीनों मकान अलग-अलग बिल्डिंगों में स्थित हैं, जिससे माना जा रहा है कि चोरों की संख्या अधिक रही होगी और उन्होंने काफी देर तक पुलिस लाइन में समय बिताया।

पुलिस लाइन शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। ऐसे में यहां चोरी की वारदात से पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस लाइन में डीएसपी से लेकर सिपाही तक के आवास हैं, जहां सैकड़ों पुलिस परिवार निवास करते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार सोते रहे और चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

ये भी पढ़ें- कॉलेज के डायरेक्टर ने चार छात्राओं से कहा- मुझे खुश करो, इसी कॉलेज में लव जिहाद से मचा था हड़कंप

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया, वे सभी सूने थे। इनमें रहने वाले पुलिसकर्मी शहर से बाहर थे। तीनों ही घर अलग-अलग इमारतों में स्थित हैं। चोरों ने सभी घरों के दरवाजों पर लगे ताले तोड़कर नकूचे (कुंडी) तोड़े और घर में प्रवेश किया। एक बाल आरक्षक के घर से लाखों रुपए कीमत का सामान चोरी हुआ है। वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश गया हुआ था। वारदात की जानकारी लगने पर वह शाजापुर के लिए रवाना हो गया है। उसके आने पर ही चोरी गए सामान की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश से पैदल चलकर जबलपुर पहुंचा था युवक, जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध गतिविधि

चोरों की पुलिस को खुली चुनौती
पुलिस लाइन में तीन घरों में चोरी की यह घटना चोरों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती मानी जा रही है। कोतवाली टीआई संतोष बाघेला ने कहा कि पुलिस लाइन में हुई इस वारदात को हमने एक चुनौती के रूप में लिया है। पूरी टीम को सक्रिय किया गया है और प्रयास है कि जल्द से जल्द इस चोरी का खुलासा किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें