फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: शुजालपुर में 200 से अधिक ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन के लिए पहुंचे किसान, सोयाबीन का भाव बढ़ाने की मांग

Wed, 11 Sep 2024 10:42 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बुधवार को शुजालपुर में किसानों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया गया। करीब 100 गांव के किसान शुजालपुर में एकत्रित हुए और 200 से अधिक ट्रैक्टर से नगर में रैली निकाली। यह रैली नगर के मुख्य मार्ग से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और किसानों की मांगों का उल्लेख किया गया। किसानों की प्रमुख मांग सोयाबीन के दाम 6,000 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग है।

कार्यक्रम में मालवा प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी और जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सहमंत्री चन्दर सिंह सिसोदिया ने किया। बुधवार को शुजालपुर में प्रदर्शन किया गया। जबकि इसके पहले मंगलवार को जिला के गुलाना तहसील मुख्यालय पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। किसानों के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रही और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

16 सितंबर को शाजापुर में होगा प्रदर्शन
भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 16 सितंबर को जिला मुख्यालय शाजापुर पर जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल, भारतीय किसान संघ द्वारा जिले के तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण शुजालपुर में बुधवार को यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और वाहन रैली में शामिल होने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी, जिसके कारण वाहन चालक और लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस को काफी परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें