फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: जीतू पटवारी बोले- गेंहू के तीन हजार और सोयाबीन के छह हजार नहीं होंगे, तब तक दम नहीं लेने देंगे

Sun, 15 Sep 2024 05:39 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

गेंहू और सोयाबीन के दाम बढ़ाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बना लिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे लेकर जगह-जगह ट्रैक्टर रैली निकालने के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आगर मालवा जिले के नलखेड़ा और सुसनेर में ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।

रैली में शामिल होने के लिए जीतू पटवारी सड़क मार्ग से नलखेड़ा जाते वक्त शाजापुर में रुके। यहां जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। माैके पर जुटे लोगों से जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव जी कह रहे हैं कि 4800 करेंगे। 4800 में 4400 तो खर्चा ही हो जाएंगे।जब तक तीन हजार गेंहू का और छह सोयाबीन का नहीं करेंगे तब तक इन्हें दम लेने देंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी नहीं जुटे कांग्रेसी
दुपाड़ा रोड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में जीतू पटवारी का स्वागत किया गया। इसके लिए बाकायदा टेंट लगाया गया। डीजे पर चली...चली कांग्रेस की हवा चली गाना बजाया। ढोल बाजे भी किए, किंतु यहां प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में गिनती के ही कांग्रेसी दिखाई दिए। जिसे लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं।

कांग्रेसी बोला...मोहन यादव पर छिड़क देंगे कीटनाशक
जीतू पटवारी जब सोयाबीन और गेंहू के दाम को लेकर मोहन यादव पर निशाना साध रहे थे। उसी समय माैके पर माैजूद एक कांग्रेसी बोला कि अगर नहीं होगा तो कीटनाशक की दवा मोहन यादव पर छिड़क देंगे। स्वागत के बाद जीतू पटवारी नलखेड़ा के लिए रवाना हुए। वह नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में पूजन अर्चना करने के बाद ट्रैक्टर रैली शुरू करेंगे। यह रैली सुसनेर पहुंचकर संपन्न होगी। वहां कलेक्टर को ज्ञापन साैंपा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें