फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजस्थान में हुए सड़क हादसे में शाजापुर के दो युवकों की माैत, दो अन्य घायल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Updated Sat, 15 Mar 2025 09:40 PM IST

राजस्थान के निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र (चित्तौड़गढ़) में हुए सड़क हादसे में शाजापुर जिला निवासी दो युवकों की माैत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे की जांच निंबाहेड़ा थाना राजस्थान पुलिस द्वारा की जा रही है। हादसे के शिकार लोग राजस्थान के प्रसिद्ध श्रीकृष्ण धाम सांवरिया सेठजी के दशर्न कर लाैट रहे थे। तभी ग्राम कचरिया खेड़ी के पास उनकी कार एमपी-07 सीसी-5925 पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक कार में ही फंस गया था, जिसे कार से बाहर निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। उसकी जान भी नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें: कचरा जलाने से भड़की आग, मवेशियों को बचाने गए बुजुर्ग की मौत, भाई भी झुलसा

प्राप्त जानकारी अनुसार, हादसे में शाजापुर निवासी मोहन पुत्र भेरु सिंह गुर्जर और अशोक पुत्र भागीरथ सौराष्ट्रीय की मौत हो गई। मोहन हादसे में क्षतिग्रस्त कार मेंं फंस गया था। उसे निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा हादसे में लोकेश पुत्र अनोखीलाल मालवीय (30) और पंकज पुत्र रामरतन चौहान (32) घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।मृतक अशोक सौराष्ट्रीय अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे, उनके छह बच्चें हैं। इनमें चार बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।दोनों मृतकों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।



यह भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर पलटते ही आग का गोला बनी कार, चालक की सूझबूझ से बची चार बच्चों की जान

कई लोग जाते हैं दर्शन के लिए
सांवरिया सेठी जी के दर्शन के लिए कई लोग सांवरिया सेठ जी जाते हैं। लोगों की आस्था है कि सांवरिया सेठ जी उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। व्यवसाय आदि में भी उन्नति देते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो कई महीनों से नियमित दर्शन के लिए सांवरियाजी जा रहे हैं। कुछ लोग तो महीने में दो से तीन बार भी जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें