फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

Fri, 23 Aug 2024 08:50 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर में मुस्लिम समाज जनों ने शुक्रवार को लालघाटी स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपा। महाराष्ट्र स्थित नासिक के गांव पांचनाले में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक जनाब हज़रत मोहम्मद सलल्लाहु अलैही व सल्लम पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाई गई है। इसी को लेकर ज्ञापन सौंप कर आरोपी पर कार्रवाई और उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज जनों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में मुस्लिम समाज ने कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक जनाब हज़रत मोहम्मद सल्ललाहु अलैही व सल्लम पर अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी कर इस्लाम धर्म को मानने वालों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया गया है। ज्ञापन में जनाब हज़रत मोहम्मद सल्ललाहु अलैही व सल्लम पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ़्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देते समय एडवोकेट काज़ी एहसान उल्ला, शहर काज़ी काज़ी मोहसिन उल्ला, नायब काज़ी काज़ी रेहमत उल्ला, जमियत उलेमा ए हिन्द के ज़िला सदर आलिम हाजी अफ़ज़ल, मस्जिद तकिया ईमाम हाफ़िज़ दिलशाद एहमद, हाफ़िज़ असद उल्ला पठान, सदर अंजुमन कमेटी हाजी नईम कुरैशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें