फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: करणी सेना ने जलाया हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक का पुतला, जानें आखिर क्यों

Sun, 25 Aug 2024 09:50 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

करणी सेना पदाधिकारियों द्वारा रविवार को शाजापुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और इसके बाद महाराणा प्रताप चौराहे पर हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक अनूप किरकिरे का पुतला जलाया। दरअसल पिछले दिनों शाजापुर में लव जिहाद का मामला सामने आया था। जिसमें मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

इस मामले में एक हिन्दू महिला भी आरोपी है। जिसने मुस्लिम युवक से विवाह किया है। इस महिला आरोपी की एफआईआर में राजपूत जाति लिखी गई है। जबकि करणी सेना के पदाधिकारियों का दावा है कि महिला राजपूत समाज की नहीं है। उन्होंने उसके गृह गांव में जाकर जानकारी जुटाई है। साथ ही उसके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी जुटाये हैं। जिनमें महिला अन्य समाज की होने की बात सामने आई है। करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अनूप किरकिरे के कहने पर यह कार्रवाई हुई है।

किरकिरे द्वारा राजपूत समाज को टारगेट किया जा रहा है। इसलिए किरकिरे पर पर कार्रवाई की जाए। एफआईआर में आरोपी की जाति राजपूत लिखने से राजपूत समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है और मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। करणी सेना के पदाधिकारी सोनू बना ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी पुलिस को दी है। रैली निकालने और पुतला दहन करने के बाद करणी सेना के पदाधिकारी ने कोतवाली थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन भी दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें