फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शेयर बाजार में बड़ी कमाई का लालच देकर 68 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस कर रही जांच

Sun, 01 Feb 2026 05:15 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजी और निवेश के नाम पर करीब 68 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को ऑनलाइन माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। ठगों द्वारा भेजी गई फर्जी लिंक पर निवेश की गई रकम और उस पर बढ़ता मुनाफा दिखाया जाता रहा। जब खाते में अच्छी-खासी रकम दिखाई देने लगी और पीड़ित ने पैसा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने टीडीएस टैक्स के नाम पर अतिरिक्त राशि जमा कराने को कहा। विश्वास में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में रकम ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद आरोपी संपर्क से बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें- आपत्तिजनक वीडियो के बाद दामजीपुरा में तनाव, तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिन खातों में राशि ट्रांसफर हुई थी, उनमें से करीब 25 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। सामान्य न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पीड़ित को लौटाई जा सकेगी। शेष रकम की रिकवरी और आरोपियों की पहचान के लिए साइबर सेल की जांच जारी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी निमिष देशमुख ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शेयर बाजार में असामान्य और त्वरित मुनाफे के दावों से सावधान रहें। किसी भी अनजान लिंक या ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच करें। लगातार सामने आ रहे मामले
कालापीपल की इस घटना से कुछ दिन पहले शाजापुर जिला मुख्यालय में भी ट्रेडिंग के नाम पर 29 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया था। उस प्रकरण की जांच कोतवाली थाना पुलिस कर रही है, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें