फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शुजालपुर में स्कूल बस की लापरवाही से सात साल की मासूम की मौत, उतरते समय हुआ हादसा

Sun, 18 Aug 2024 11:58 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक दुखद घटना घटित हुई, शनिवार को एक निजी स्कूल बस ने 7 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बच्ची स्कूल से घर लौटते समय बस से उतर रही थी। बस पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट होने से आरटीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। गुस्साए लोगों का कहना है कि अगर, समय रहते आरटीओ अधिकारी ईमानदारी से वाहन चेकिंग करते तो यह हादसा टल सकता था।

मृतक बालिका के मामा रवि कुशवाहा ने बताया कि बच्ची स्कूल बस से घर लौटते समय बस से उतर रही थी, तभी बस ने उसे कुचल दिया। अगर, बस में हेल्पर मौजूद होता तो वह बच्ची को आराम से उतार देता और घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक का कहना है कि मामले को सुलझाने के लिए बैठकर बात कर लेते हैं। लेकिन, अब मेरी बच्ची नहीं रही, हम क्या करें।
 
मामले में देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शुजालपुर एसडीएम ने स्कूल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और स्पष्ट कारण नहीं बताने पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें