फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 25 Dec 2025 12:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जिले के सोहागपुर ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय पुरानी बस्ती कठौतिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे छात्र शौचालय की सफाई करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दृश्य में बच्चे भारी पानी से भरी बाल्टियां उठाकर बालक और बालिका शौचालय में पानी डालते और सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

वायरल वीडियो विद्यालय परिसर का बताया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक कतिकराम कोल ने उनसे शौचालय साफ करने के लिए कहा था। कम उम्र के बच्चों से इस तरह का कार्य कराना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और बाल अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला भी माना जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम और बाल संरक्षण कानूनों का उल्लंघन बताया है। नियमों के अनुसार सरकारी स्कूलों में सफाई व्यवस्था के लिए अलग से सफाईकर्मी नियुक्त किए जाते हैं और छात्रों से इस प्रकार का कार्य कराना प्रतिबंधित है।

ये भी पढ़ें: Shahdol News: तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ा, पति के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस मामले में शिक्षक कतिकराम कोल ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि बच्चों ने अपनी मर्जी से सफाई करने की बात कही थी और किसी भी छात्र से जबरदस्ती काम नहीं कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे कैमरे के सामने आने से बचते नजर आ रहे हैं।

हालांकि वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल यह घटना सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें