फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अनियंत्रित मिनी ट्रक खाई में गिरा, चालक-परिचालक गंभीर...लोगों किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Updated Tue, 15 Apr 2025 12:49 PM IST

मंगलवार की सुबह सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में एक लोहे से लोड मिनी ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई, जब सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना को देखा और तुरंत मदद के लिए जुट गए। स्थानीय निवासियों ने बड़ी मेहनत के बाद चालक और परिचालक को ट्रक के नीचे से निकाला।

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मिनी ट्रक का क्रमांक एचआर 55 ए के 3330 रायपुर से शहडोल की ओर लोहा लोड करके जा रहा था। तभी ट्रक के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वह सीधे खाई में जाकर गिर गया। चश्मदीद राजू पनिका ने बताया कि ट्रक अचानक घाट में अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में गिर गया। चालक और परिचालक बुरी तरह से ट्रक के नीचे फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नीचे उतरकर दोनों को निकालने में मदद की।

पढ़ें: 'तो क्या सचिव को फुटबॉल बना देंगे तहसीलदार'...किसानों को समझाने के दौरान अपशब्द का आरोप; जानें    

घटनास्थल पर जमा हुए लोगों की संख्या तेजी से बढ़ गई और कई लोग मदद के लिए आगे आए। घटना के समय सड़क पर मौजूद लोगों ने कहा कि हमने देखा कि ट्रक खाई में गिर गया है और तुरंत नीचे उतरने का फैसला किया। हम सभी ने मिलकर घायलों को ट्रक से बाहर निकालने और चालक तथा परिचालक को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया है।

इधर, सूचना मिलने के बाद सिंहपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि हमने घटना की जानकारी ली है और हमें उम्मीद है कि जल्दी ही पूरी जानकारी सामने आएगी। घायलों का नाम अभी सामने नहीं आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें