फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रामपुर माइंस के बाहर गुंडा टैक्स के लिए ट्रक चालक के साथ मारपीट, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 24 May 2025 10:48 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में स्थित रामपुर माइंस के बाहर गुंडा टैक्स देने से मना करने पर एक ट्रक चालक के साथ स्थानीय बदमाशों ने मारपीट कर दी। यह घटना बीती रात लगभग 12:30 बजे हुई, जब राजस्थान ट्रांसपोर्ट के चार से पांच ट्रक कोयला लोड करने के लिए माइंस पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण देवी अहिल्या ने महेश्वर को चुना राजधानी

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने अपने वाहन को माइंस परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था। इस दौरान गांव के कुछ बदमाश वहां पहुंचकर चालक से गुंडा टैक्स की मांग करने लगे। चालक ने पैसे देने से इनकार किय  तो आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। चालक को बुरी तरह से पीटने के बाद बदमाशों ने उसे समीप के खेत में फेंक दिया। मारपीट में चालक को गंभीर चोटें आई हैं, उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उसका अनूपपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुए CM यादव, वर-वधु को दिया आशीर्वाद, आज दिल्ली में बैठक

राजस्थान ट्रांसपोर्ट के एक चालक ने कहा, "यह पहली बार नहीं है, स्थानीय गुंडे आए दिन हमसे पैसे मांगते हैं। अगर, इस पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो कोई भी चालक यहां आने में हिचकिचाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से आरोपी ऐसी घटनाएं कर रहे हैं। थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर हमने तुरंत एसआई को मौके पर भेजा। चालक का बयान लिया जाएगा और आरोपियों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें