फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बाघ गया नहीं, अब हाथी की हो गई एंट्री, दहशत में लोग, वन विभाग ने कराई गांव में मुनादी

Sun, 12 Jan 2025 08:59 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में बाघ की दहशत खत्म नहीं हुई थी कि अब एक जंगली हाथी की आमद ने लोगों को चिंतित कर दिया है। ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के कोठिया जंगल में रविवार को एक जंगली हाथी देखा गया। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। हाथी की मौजूदगी
वन विभाग के अनुसार, गोदावल वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 217 में मवेशी चरा रहे एक ग्रामीण ने हाथी को देखा और इसकी सूचना विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह हाथी अपने झुंड से भटककर यहां आया है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया
वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर बताया कि जंगल में हाथी देखा गया है। ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतावनी दी गई है। हाथी के विचरण और सुरक्षा पर नजर रखने के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। बाघ की दहशत बरकरार
हाथी की आमद के साथ ही जिले में बाघ की दहशत भी बनी हुई है। दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज के पास बाघ की दहाड़ सुनने की सूचना मिली थी, हालांकि सर्च ऑपरेशन में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। सोहागपुर क्षेत्र के झीरसागर में भी बाघ का मूवमेंट दर्ज किया गया है। बीते माह ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में कई जंगली हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि बाद में हाथी इस क्षेत्र से चले गए थे। अब एक बार फिर जंगली हाथी की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं। ब्यौहारी फॉरेस्ट एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि कोठिया जंगल में जंगली हाथी का मूवमेंट मिला है। टीम निगरानी कर रही है और गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें