फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पति की फांसी के फंदे में लटकती लाश देखकर बदहवास पत्नी ने पिया फिनायल, गंभीर हालात में इलाज जारी

Tue, 08 Apr 2025 08:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं, पति की मौत के बाद बदहवास हुई पत्नी ने भी पहले तो फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह सफल नहीं हुई तो उसने घर में रखा फिनायल का सेवन कर लिया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा पहले उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज भेज दिया गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी पुलिस चौकी के पीछे रहने रहने वाले अजय सिंह रघुवंशी पिता स्वर्गीय पूरन सिंह रघुवंशी 45 वर्ष ने मंगलवार सुबह अपने घर के ऊपर बने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब इस बात की जानकारी घर के अन्य सदस्यों समेत पत्नी को लगी तो वह बदहवास हो गई। पति की फांसी के फंदे पर लटकती लाश देखने के बाद वह भी फांसी लगाने का प्रयास करने लगी, किसी तरह परिजनों से उसे संभाला, इसके कुछ देर बाद उसने घर में रखा फिनायल पी लिया, जिसके बाद तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कालेज शहडोल में उसे भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी घोषित, 1 मई से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे

युवक ने क्यों फांसी लगाई है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृतक अपने बहन के साथ एसबीआई एवं बड़ौदा बैंक के कियोस्क का संचालन करता था। लेकिन अचानक इस आत्मघाती कदम उठाने के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। वहीं, जन चर्चा यह भी है कि मृतक ने शेयर मार्केट में कुछ इन्वेस्ट किया हुआ था, लेकिन अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ के कारण बीते दिवस शेयर मार्केट औंधे मुंह नीचे गिर गया, जिसमें हजारों निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए।

यह भी पढ़ें: बीएससी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला, शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

संभवतः इसमें मृतक के भी पैसे डूब गए थे, जिससे आहत व दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि यह बात सिर्फ अभी जन चर्चा तक ही सीमित है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार व अन्य विधि-विधान कार्यक्रम के बाद मामले की जांच पड़ताल के बाद ही कुछ तत्थ्य सामने आएंगे। फिलहाल, तो मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें