फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा शहर, लोगों ने तिरंगे को दी सलामी

Thu, 14 Aug 2025 04:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

देश की आजादी के शुभ अवसर पर शहडोल के ब्यौहारी नगर में पुलिस ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओपी एवं थाना प्रभारी अरुण पांडे के नेतृत्व में पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर नगर की विभिन्न गलियों से गुजरे। जिसने पूरे नगर में उत्साह और राष्ट्रीयता का माहौल बना। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस पूर्व आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना था। पुलिस बल ने बाइक पर सवार होकर यात्रा की शुरुआत की और भारत माता की जय के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति के गीत बजे, जिसने यात्रा को और भी जीवंत बना दिया।

तिरंगा यात्रा ने लगभग 20 किलोमीटर का सफर तय किया, इस दौरान करीब आधा किमी. तक लंबा जुलूस फैला रहा। पुलिसकर्मियों की एकजुटता और उत्साह ने नगरवासियों के मन में गर्व और जोश का संचार किया। स्थानीय निवासी शोभित यादव ने कहा कि यह दृश्य देखने में बहुत अच्छा लगा। पुलिस ने अपनी सख्त छवि से हटकर एक नया रूप दिखाया है। यह यात्रा हमें अपने देश पर गर्व महसूस कराती है।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें स्वतंत्रता का महत्त्व बताना है। आज की यात्रा ने हमें यह एहसास दिलाया कि हम सब एक हैं और हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए।
नगरवासियों ने भी इस तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपने-अपने स्थानों से यात्रा का समर्थन करते नजर आए। कई लोग मार्ग में खड़े होकर तिरंगे को सलामी देते रहे। पूरे नगर में देशभक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को उल्लासित कर दिया।

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों को लेकर देश में बहस, कोर्ट रूम में पहुंचा डॉग, लोग बोले- न्याय की तलाश; जानें क्या है मामला?

ब्यौहारी नगर की तिरंगा यात्रा ने न केवल पुलिस और नागरिकों के बीच जुड़ाव बढ़ाया, बल्कि एकजुटता और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत किया। ऐसी गतिविधियां आगे भी होती रहनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को अपने देश और उसकी पहचान का सम्मान करना सिखाया जा सके।

ये भी पढ़ें: पहले स्वतंत्रता संग्राम की कहानी, किले में कैद थे 370 फिरंगी, बाहर क्रांतिकारियों का डेरा, सात माह बाद ऐसे बचे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें