फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कुदरत की आफत ने मचाई तबाही, घरों के छप्पर उड़कर कई मीटर दूर गिरे, महिला घायल

Sat, 17 May 2025 10:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जिले में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम बदला तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश ने कई घरों की छत उड़ा दी। घरों के छप्पर उड़ कर कई मीटर दूर चले गए, एक बुजुर्ग महिला घायल हुई है। कुदरत की इस आफत ने लाखों रुपये का लोगों का नुकसान किया है। अब लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी गांव में शनिवार दोपहर तेज आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। रसमोहनी निवासी शादाब इराकी ने बताया की वह बाजार में खरीदी कर रहे थे, तभी अचानक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई जिसमें उनके घर की छत में लगी सीट उड़कर 20 मीटर दूर चली गई, घर में मौजूद उनकी पत्नी के ऊपर सीट के कुछ टुकड़े टूट कर गिरे, जिससे वह घायल हुई हैं। महिला के कमर में गंभीर चोट आई है। और घर में पानी भर जाने से घर में रखा गृहस्ती का सारा सामान भीग गया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने जलाया विजय शाह और जगदीश देवड़ा का पुतला, बर्खास्त करने की मांग

वहीं राम सुख बारगाही के घर की भी छत में लगी सीट उड़ गई है, रामसुख बारगाही ने बताया कि हम घर के सभी लोग घर में ही मौजूद थे। तभी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई,हमने घर के सभी दरवाजों को बंद कर लिया, तेज तूफान की वजह से घर की सीट उड़ गई और वह 10 मीटर दूर जाकर चकनाचूर हो गई। बारिश की वजह से पूरे घर के भीतर पानी भर गया जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें- हादसे में ऑटो चालक की मौत के बाद मचा बवाल, लगाया जाम, पुलिस से की अभद्रता, मामला दर्ज

वहीं, आसपास के कई घरों में भी काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाइ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैतपुर से रसमोहनी पहुंच मार्ग के कोलान टोला के पास भारी भरकम पेड़ गिर जाने से आवागावन अवरुद्ध हो गया है। जिन घरों की सीट उड़ गई है उन घरों में बारिश का पानी भर गया है। गृहस्थी का सारा सामान भीग गया है, जिससे लोग घरों से पानी निकालने में जुटे हैं। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि अब तक मदद के लिए कोई भी प्रशासन का अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। राम सुख बारगाही ने बताया कि हम सभी लोग अब बेघर हो गए हैं, पड़ोसियों के घर में सारा सामान रखकर उन्हें सुरक्षित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें