फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दिनदहाड़े सूने घर से लाखों की चोरी, घर के मंदिर से भगवान की मूर्ति भी ले उड़े चोर, पुलिस मौके पर

Mon, 17 Mar 2025 07:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र के नए यातायात थाने के समीप घर में दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कृष्ण भगवान की मूर्ती भी चोरी कर ली है। परिवार उज्जैन गया था। चौकीदार घर में सोता था। सोमवार की सुबह चौकीदार घर में ताला लगाकर गया और परिवार कुछ देर बाद लौट कर घर पहुंचा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोने चांदी के जेवरात और नकद लेकर चोर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 के रहने वाले सुजीत शुरी के घर यह चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ 13 मार्च को उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने गया हुआ था। सोमवार को उन्हें लौटना था। परिवार जब घर से उज्जैन गया तो एक चौकीदार को उन्होंने घर में सोने के लिए लगाया हुआ था। जो चौकीदार प्रतिदिन रात में सोता था और सुबह अपने घर चला जाता था।

ये भी पढ़ें- अमेरिकन पॉडकास्टर के साथ चर्चा में पीएम ने किया MP के मिनी ब्राजील का ज़िक्र, जानें यहां क्या खास

शिकायतकर्ता सुजीत ने यह भी बताया कि सोमवार को चौकीदार सुबह 11:00 बजे घर में ताला लगाकर चला गया, क्योंकि उससे हमारी बात हुई थी कि हम कुछ घंटे के अंदर घर पहुंच रहे हैं। 1:00 बजे परिवार घर पहुंचा तो घर के सामने लगा लोहे के दरवाजे में ताला टूटा हुआ था। अंदर लकड़ी का दरवाजा टूटा था। परिवार जब घर के अंदर कमरे में घुसा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर के अंदर रखी अलमारी के लॉकर से सोने चांदी के जेवर एवं नकद रुपये चोरी हो चुके थे। चोरों ने घर के अंदर स्थापित भगवान कृष्ण की प्रतिमा को भी अपने साथ ले गए है। दिनदहाड़े 2 घंटे में यह चोरी की वारदात हुई है।

ये भी पढ़ें-  दलित दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद थी असल वजह

दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात में लगभग पांच लाख रुपये का जेवर एवं नकद रुपये लेकर कर चोर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी परिवार ने सोहगापुर पुलिस को दी है। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हमें मिली है। टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

पुरानी चोरी भी नहीं खोल पा रही पुलिस
सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधीया गांव में 10 लाख से अधिक की चोरी 4 माह पहले हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक चोरी के मामले में चोरों को गिरफ्तार नहीं किया है। परिवार की पूरी जमा पूंजी लेकर कर चोर फरार हो गए। परिवार ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर फरियाद की, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें