शहडोल जिले के बुढार थाना अंतर्गत जनपद कार्यालय के सामने स्थित गरीब दुकानदारों की दुकानों में बुधवार रात शराब के नशे में एक शख्स ने आग लगा दी, जिससे कई दुकानें जलकर राख हो गई। शरारती तत्व की पहचान बुढार में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी के पुत्र के रूप में की गई है। जिसे रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि वह शराब पीने का आदी है और आए दिन नशे में इसी तरह लोगों को परेशान करता रहता है। बीती रात नशे में धुत युवक अचानक जनपद कार्यालय के सामने दुकान में आग लगा दी, जिससे कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बुढार पुलिस को दी पुलिस सूचना लगते ही दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और आग काबू पाने में सफलता हासिल की। तब तक कई सारी दुकानें राख हो चुकी थी,थाना प्रभारी बुढार राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।