फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसमोहनी में भालू का आतंक जारी: दस दिनों में चौथी बार बस्ती में घुसा, पिकअप में रखे सामान को खाया

Sun, 14 Dec 2025 04:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जैतपुर वन परिक्षेत्र के रसमोहनी गांव में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दस दिनों में चौथी बार भालू बस्ती के अंदर पहुंच गया है। इस बार उसने गांव के बाजार में खड़ी एक पिकअप वाहन पर हमला कर उसमें रखे फॉर्च्यून खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। भालू के बार-बार बस्ती में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रसमोहनी की एक किराना दुकान में बीते सप्ताह के भीतर दो बार भालू घुस चुका है। दुकानदार को इसका पता तब चला जब सुबह दुकान पहुंचने पर उसने बाहर रखी नमक की बोरियां फटी हुई देखीं। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें भालू दुकान के बाहर घूमता और सामान खाता नजर आया। इसके बाद दो दिन पहले भालू ने फिर से बस्ती में प्रवेश किया और अब बाजार के बीचोबीच खड़ी पिकअप में रखे सामान पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- कल का 'ब्लैक स्पॉट' कैसे बन गया 'रेड कारपेट'? देशभर में भोपाल-जबलपुर हाईवे की चर्चा, क्या है खास

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार घटनाओं के बावजूद वन विभाग की टीम अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। विभाग की इस लापरवाही से लोगों में गुस्सा है। ग्रामीण रात होते ही अपने घरों में कैद हो जाते हैं और सुरक्षा के लिए घरों के बाहर आग जलाकर पहरा दे रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

जैतपुर कार्यवाहक वन क्षेत्र पाल बृजलाल प्रजापति से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा हमने 10 लोगों की टीम गस्ती में लगाई है। लगातार टीम मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें