फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: खेत में मिली युवक की लाश, पैरों पर मिले जलने के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Updated Wed, 21 Jan 2026 06:47 PM IST

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कलहारी गांव की है, जहां खेत में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पेशे से पिकअप चालक था मृतक
मृतक की पहचान अजय कुशवाहा पिता छोटे लाल कुशवाहा (उम्र 23 वर्ष) निवासी कलहारी के रूप में हुई है। अजय पेशे से पिकअप वाहन चालक था। पुलिस के अनुसार शव जिस स्थान पर मिला है, वहां से अजय का घर लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुई है, जिससे मामला और संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

मंगलवार को घर से निकला था मृतक
परिजनों के मुताबिक अजय मंगलवार शाम को बाइक से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव के पैर और कपड़ों पर जलने के निशान पाए गए, जिससे परिजनों ने हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: पांच दिन से बेटे की तलाश में भटक रही मां, शुक्रवार को काम पर निकला था युवक

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शव पर जलने के निशान मिले हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें