फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी में मवेशी चराते समय बाघ का हमला, युवक गंभीर घायल; वन विभाग ने तैनात की टीमें

Sun, 09 Nov 2025 10:55 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जिले की सीमा बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व से जुड़ी हुई है, जिससे जंगली जानवरों का आना-जाना यहां आम होता जा रहा है। अब ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में मवेशी चरा रहे एक शख्स पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद आस पास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। जहां घायल का उपचार शुरू हो गया है। घटना ब्यौहारी के भमरहा टोला में घटी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के खारी बड़ी के भमरहा टोला में यह घटना उस समय घटी जब मनोज सिंह अपने मवेशियों को लेकर जंगल चराने गया था। तभी जंगल में छुपे बाघ ने पहले मनोज के मवेशी पर हमला बोला। जब किसान मवेशी की चीखने की आवाज सुनी तो वह उसके करीब गया। तभी बाघ मवेशी को छोड़कर मनोज सिंह पर ही हमला बोल दिया। हमले में उसके शरीर में गंभीर चोट पहुंची। शरीर के कई हिस्सों पर बाघ ने हमला किया।

ये भी पढ़ें- राहुल ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, बोले- BJP ने एमपी में भी वोट चोरी की, SIR से कर रहे कवर

मनोज की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य चरवाहे घटना स्थल पर दौड़ पड़े। हो हल्ला सुनकर बाघ मौके से भाग गया, लेकिन मनोज एवं उसके मवेशी घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मनोज को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ है।

देवी दिन पटेल डिप्टी रेंजर, ब्यौहारी ने कहा घायल का उपचार ब्यौहारी अस्पताल में चल रहा है। हमारे वन परिक्षेत्र में कई जंगली जानवरों की मौजूदगी है। समय समय पर हम लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। वन विभाग की दो टीम बाघ की निगरानी कर रही है। आसपास के गांव में मुनादी भी हमने कराई है कि लोग जंगल की ओर मवेशियों को लेकर न जाएं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें