घर के बाहर खड़ी कार से कार टकरा गई, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई, बेसबॉल लाठी डंडे के साथ यह मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बताया गया कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने घर के बाहर खड़ी एक कार को जोरदार ठोकर मार दी, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और देखते ही देखते लाठी डंडे बेसबॉल चलने लगे, जिसमें सोनी परिवार के लोगो ने कार चालकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जवाबी हमले बीच बचाव में कार चालकों ने भी सोनी परिवार के लोगों के साथ गाली गलौच कर हाथपाई की।
दोनों पक्षों के बीच चले लाठी, डंडे बेसबॉल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक के पास रहने वाले विकास सोनी का परिवार रहता जो कि घर के बाहर अपनी टाटा नेक्शान कार पार्क कर घर में सो रहे थे। अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज आई, जब बाहर आकर देखा तो एक तेज रफ्तार कार उनकी खड़ी कार को ठोक दिया।
इसी बात को लेकर विकास सोनी ,मनीष सोनी विनीत सोनी का कार में सवार कपिल मिश्रा राहुल शुक्ला से विवाद होने लगा और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। सोनी परिवार के लोगों ने कार सवार चालकों को लाठी डंडे और बेसबॉल से दौड़ा दौड़ाकर पीटा और बचाव में कार सवार युवक ने भी सोनी परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है। हालांकि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडेय का कहना है कि घर के बाहर खड़ी कार में एक्सीडेंट करने पर दो गुटों में विवाद हुआ था, दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।