फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni Accident: ट्रक में आग की सूचना पर जा रहा पुलिस वाहन पलटा, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Sun, 16 Aug 2026 02:44 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सिवनी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास ट्रक में आग लगने की सूचना पर मौके के लिए रवाना हुआ छपारा पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छपारा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, NH-44 पर बंजारी घाटी के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान बंजारी घाटी के पास पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

पढ़ें: कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत; आधे घंटे बाद निकाला शव उधर, ट्रक में लगी आग बुझाने के लिए लखनादौन से दमकल वाहन और राहत दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और दमकल के देर से पहुंचने के कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई। बताया जा रहा है कि दमकल वाहन का पानी भी जल्द खत्म हो गया, जिसके बाद ट्रक पूरी तरह जल गया। इससे मौके पर मौजूद ट्रक चालक और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। हंगामे के दौरान एक स्थानीय पत्रकार का कैमरा छीने जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद लखनादौन और छपारा पुलिस की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें