फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: सिवनी में आशियाना छूटा, दाने-दाने को मोहताज; केवलारी में बारिश के पानी ने मचाई तबाही

Sun, 05 Jul 2026 08:21 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के ग्राम मोहबर्रा में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आधा दर्जन परिवारों का जीवन संकट में आ गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और बुनियादी निर्माण कार्यों में भारी खामियों के चलते गांव के कई घर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

इस भीषण जलभराव के कारण प्रभावित परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर पड़ोसियों के यहां शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा है।ग्रामीणों के अनुसार, इस तबाही का मुख्य कारण सिंचाई विभाग की लिफ्ट इरिगेशन नहर का टूटना है। इसके साथ हाल ही में हुए सड़क निर्माण के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा पुल का निर्माण नहीं कराया गया। इसके चलते बारिश के पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई और सारा पानी सीधे ग्रामीणों के घरों में घुस गया। देखते ही देखते घरों के भीतर कीचड़ और दलदल का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें- रेलवे की जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबे तीन बच्चे, सिर और पैर में आई गंभीर चोट

इस जलभराव से पीड़ितों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। प्रभावित परिवारों के घरों में रखा सारा राशन, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह खराब हो चुका है। बेघर हुए आधा दर्जन परिवार इस समय दाने-दाने को मोहताज हैं और पूरी तरह से पड़ोसियों के भरोसे अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ग्रामीणों में इस प्रशासनिक अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों के भारी विरोध और शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद टूटी है। शासन द्वारा नुकसान का आकलन करने और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक जांच दल का गठन कर दिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि तत्काल आर्थिक मदद, राशन और इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान चाहिए ताकि भविष्य में उन्हें दोबारा ऐसी दुर्दशा का सामना न करना पड़े।   लगातार बारिश ने बिगाड़े हालात   लगातार बारिश ने बिगाड़े हालात  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें