फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: सीहोर के अरहान पटेल बने बॉलीवुड हीरो, जिस टॉकीज में कभी टिकट लेकर जाते थे, आज वहीं लगी उनकी फिल्म

Sun, 28 Sep 2025 09:18 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

रविवार दोपहर लगभग तीन बजे सीहोर की गलियों ने अपने हीरो का स्वागत किया। फिल्म तू मेरी पूरी कहानी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले स्थानीय युवक अरहान पटेल के स्वागत में विधायक सुदेश राय और कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में समर्थक और सिनेमा प्रेमी उमड़ पड़े। लीसा टॉकीज के बाहर गूंजते नारों और तालियों के बीच अरहान का सम्मान किया गया।

अरहान ने भावुक होकर कहा कि कभी वे इसी लीसा टॉकीज में टिकट लेकर फिल्में देखने आते थे और आज उनकी अपनी फिल्म यहां लगी है। इस उपलब्धि को उन्होंने मेहनत और संघर्ष का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई ऐसा शहर है जहां लगन और समर्पण से सब कुछ पाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-  बच्चों की कला,संस्कृति और आत्मविश्वास का उत्सव, राजधानी भोपाल में हुआ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम

पहले इंसान बनो– अरहान का संदेश
लोगों को संबोधित करते हुए अरहान ने कहा कि हीरो-हीरोइन बनना छोड़िए, पहले एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है। उनके इस विचार ने वहां मौजूद हर दिल को छू लिया। उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को आईना दिखाने का जरिया है।

किसान बेटे से फिल्मी हीरो तक का सफर
अरहान का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। किसान पिता के बेटे अरहान ने संघर्षों से जूझते हुए अपनी जगह बनाई। खेतों से लेकर मुंबई की चमचमाती दुनिया तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन जज़्बा और हिम्मत ने उनके लिए राह बनाई।

ये भी पढ़ें- सीहोर में बुधनी के नर्मदा घाट पर तीन युवक डूबे, दो की तलाश जारी; नहाते-नहाते पहुंचे गहरे क्षेत्र में

महेश भट्ट और सुहृता दास का मार्गदर्शन
अरहान ने बताया कि निर्देशक सुहृता दास की फिल्म हमारी अधूरी कहानी ने उन्हें प्रेरित किया। बाद में उन्होंने अरहान में वह चिंगारी देखी जो बड़े पर्दे पर चमक सकती थी। निर्माता महेश भट्ट ने भी उन पर विश्वास जताया और फिल्म तू मेरी पूरी कहानी से उन्हें लॉन्च किया।

देशभर के युवाओं के लिए मिसाल
सीहोर के छोटे-से कस्बे से निकलकर बॉलीवुड की चमक-दमक में जगह बनाने वाले अरहान आज हजारों सपने देखने वालों के लिए प्रेरणा हैं। उनका कहना है कि संघर्ष, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। अरहान पटेल का यह सफर सीहोर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें