फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: चाय बनाते समय लीकेज से सिलिंडर में लगी आग, जोरदार धमाके से राख हुई गृहस्थी; गाय भी झुलसी

Fri, 03 Jul 2026 10:17 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के मुहाल झंडापुरा में शुक्रवार को चाय बनाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। रसोई में गैस लीकेज के कारण सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक परिवार का सब कुछ जलकर राख हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, झंडापुरा निवासी कुंदन अहिरवार के घर में बनाई जा रही थी, तभी अचानक गैस पाइप या रेगुलेटर से लीकेज होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। सिलिंडर में हुए जोरदार ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा।

ये भी पढ़ें- प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट सख्त, 60 दिन में जांच पूरी करने के आदेश

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के पास ही रस्सी से बंधी एक गाय भी इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड से पहले पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुजूर और नगर सैनिक रामकिशोर मिश्रा तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आग की विकरालता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

चूंकि दमकल वाहन को आने में समय था, इसलिए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों और ड्रमों में पानी भरकर आग पर फेंकना शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों की इस सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से आस-पास के घरों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस अग्निकांड में पीड़ित कुंदन अहिरवार की पूरी गृहस्थी जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें