फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बेटे की चाह थी पैदा हुई बेटी, महिला के परिजनों ने घर से निकाला, एसपी ऑफिस में दिया शिकायती पत्र

Mon, 03 Feb 2025 06:00 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

चंद दिनों पहले पैदा हुई नवजात पर दुखों का पहाड़ इस प्रकार टूटा कि उसके पैदा होते ही उसके पिता और परिवार ने उसे और उसकी मां को अपनाने से भी इनकार कर दिया। सोमवार को सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी नवजात बच्ची के साथ शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि बेटा पैदा न होने पर उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे ससुराल से बाहर फेंक दिया। लगभग एक साल पहले राहतगढ़ निवासी महिला की सागर के गोपालगंज थाना स्थित संजय नगर में शादी हुई थी।

महिला के अनुसार उसका पति एक ऑटो चालक है। महिला का कहना है कि उसकी डिलीवरी होने तक उसे ससुराल में कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन बेटी पैदा होते ही ससुराल वालों का रवैया अचानक से बदल गया और उन्होंने बहू को अपनाने से इनकार कर दिया। बेटे की चाह रखने वाले परिवार ने बहू और महज आठ दिनों की बच्ची को रातों रात घर से मारपीट कर बाहर कर दिया।

घर से निकाले जाने पर महिला देर रात बस स्टैंड पर पहुंची। जहां एक ऑटो चालक और उसके दोस्त ने महिला की मदद की उसे रात में रहने खाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद सोमवार सुबह महिला ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उक्त संबंध में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें