फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए गए दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत, रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

Wed, 18 Sep 2024 03:07 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में गणपति विसर्जन करने गए दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक महाराजपुर की रहने वाले थे। मंगलवार रात दोनों युवक एक साथ डूमर गांव में बने तालाब में गणेश विसर्जन करने के लिए गए थे, तभी गणेश विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से दोनों तालाब में डूब गए। तालाब की गहराई अधिक होने से दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के रहने वाले अभिलाष (25) और अनु (16) दोनों गणेश विसर्जन के लिए महाराजपुर से डूंगर गांव के तालाब में गणेश विसर्जन करने के लिए गए थे। रात का समय होने से गणेश विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से दोनों युवक तालाब में जा गिरे। तालाब में डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तालाब की गहराई ज्यादा होने से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलने के बाद महाराजपुर थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की रात में स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की। लेकिन अंधेरा होने से कोई पता नहीं चल सका। दोनों युवकों को खोजने के लिए सागर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों का रेस्क्यू कर तालाब से बाहर निकाला है।

बताया जा रहा है कि जहां पर तालाब में गणेश विसर्जन किया जा रहा था, वहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। न ही लाइट की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान हादसा हो गया है। हादसे के बाद दोनों युवकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। एसडीआरएफ प्रभारी करन शिल्पकार ने बताया कि देर रात दो युवकों के तालाब में डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे और देखा तो अंधेरा ज्यादा था तालाब की गहराई अधिक थी, जिससे रात में रेस्क्यू नहीं किया जा सका। सुबह दोनों युवकों का रेस्क्यू किया गया है, शव पुलिस को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें