फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नीति आयोग सदस्य के घर हुई चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार; साढ़े तीन लाख के जेवरात तथा तीन लाख नकद बरामद

Mon, 16 Dec 2024 09:15 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के खुरई की शहरी थाना पुलिस ने नीति आयोग सदस्य अर्चना जैन के निवास पर हुई 1 करोड़ 37 लाख की चोरी का खुलासा किया है। चोरी की घटना को 3 युवकों ने अंजाम दिया था। दो चोरों को साढ़े 6 लाख के जेवर और नगदी सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

खुरई के चंद्रशेखर वार्ड में 27 नवंबर की रात में नीति आयोग की सदस्य अर्चना जैन के निवास पर साढ़े 8 लाख नकदी और सोने चांदी के जेवरों सहित लगभग 1 करोड़ 37 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान दो युवकों से संदेह के आधार पर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूल किया। चोरों ने बताया कि चोरी 3 युवकों ने मिलकर की थी।

जिनमें से बाबू पटेल और सतीष पटेल को पुलिस ने तीन लाख रुपये नगद और साढ़े तीन लाख के जेवरों सहित गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का खुलासा करते हुये शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि जांच में कई संदेही पुराने चोरों से पूछताछ की, जिसमें से इन दोनों को इस चोरी में शामिल होने के संदेह पर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना कबूल कियाय़। इनके साथ अजय अहिरवार नाम का चोर भी शामिल था जो अभी फरार है। इनसे साढ़े 3 लाख के जेवरों सहित तीन लाख रुपए नकद बरामद हुए है। बाकी इनके फरार साथी की तलाश की जा रही है, जिसके पकड़े जाने तथा इनसे विस्तृत पूछताछ के बाद चोरी गए जेवरात तथा नकदी का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें