अपने निर्माण के समय से अपनी लापरवाहियों, अव्यवस्थाओं तथा डॉक्टर्स की गुंडा गर्दी के लिए कुख्यात बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से अब 5 दिन के नवजात बच्चे की चोरी की घटना सामने आई है। बच्चा एक महिला चुराकर ले भागी थी जो पुलिस की तत्परता से अस्पताल से 15 किलोमीटर दूर कर्रापुर कस्बे में बस से उतरते वक्त पकड़ी गई।
गुरुवार सुबह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रसूति वार्ड से पांच दिन का नवजात चोरी हो गया। नवजात की मां सोमती बाई पति श्रीराम आदिवासी निवासी बमौरी रेगुआ से मिली जानकारी के अनुसार करीब 9 बजे वार्ड में दो महिलाएं आईं और बच्चे को चुपके से उठाकर ले गईं। मेडिकल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं जब बच्चे की मां ने अपने परिजनों को यह बात बताई
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसी हंगामे के बीच अस्पताल के सुरक्षा गार्डों पर दो लोगों ने आरोप लगाया कि इस बच्चे की चोरी हो जाने की बात करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें- इश्क और धोखेबाजी: युवती ने अब पलटा मर्जी से शादी वाला बयान, बोली- सौरभ बनकर मिला था सरवर, धमकाकर बनवाया वीडियो
मामला गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने सागर से करीब 15 किलोमीटर दूर कर्रापुर के पास बस से उतरते हुए दोनों महिलाओं को दबोच लिया। उनके पास से नवजात सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें- कट्टे की नोक पर महिला को धमकाकर किया दुष्कर्म, बोला- संबंध नहीं बनाए तो गोली मारकर यहीं गाड़ दूंगा
इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी के पीछे की वजह और किसी गिरोह की संलिप्तता का पता लगाया जा सके। वहीं अस्पताल प्रबंधन अपनी सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाहियों को छिपाते हुए पुलिस द्वारा बच्चे को बरामद कर लेने के बाद अपनी पीठ थपथपाते हुए नजर आया।