फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ पर देश को गर्व', मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने फोन पर दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Updated Mon, 03 Nov 2025 10:06 PM IST

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर टीम को बधाई दी। उन्होंने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम घुवारा की महिला क्रिकेट खिलाड़ी  क्रांति गौड़ से फोन पर बात कर जीत की शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री राजपूत ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब हमारी बेटियों ने पूरे विश्व में देश और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जब क्रांति गौड़ लौटकर आएंगी, तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। क्रांति गौड़ ने मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने अपने बुंदेलखंड का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया। उन्होंने कहा कि “हम सब बहुत खुश हैं कि हमारी मेहनत से भारत ने नया इतिहास रचा है।” मंत्री राजपूत ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयासरत हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित कर देश का मान बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें- MP News: कांग्रेस का पचमढ़ी में मंथन और मिशन, जिला अध्यक्षों को दी नई दिशा, योग और शारीरिक व्यायाम सत्र

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड की बेटी क्रांति को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। मंत्री राजपूत ने भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें