फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में शेयर बाजार के नाम पर 1.27 करोड़ की बड़ी ठगी, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 11:08 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 27 वर्षीय युवक से करीब 1.27 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मोतीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी हरमिंदर सिंह को पंजाब के चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से करीब 20 लाख रुपये रिकवर कर लिए हैं।

कम समय में भारी रिटर्न का दिया लालच
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हरमिंदर सिंह ने सागर निवासी 27 वर्षीय पीड़ित युवक से संपर्क किया था। आरोपी ने उसे शेयर बाजार में पैसे लगाकर बहुत ही कम समय में मोटा मुनाफा (हाई रिटर्न) कमाने का लालच दिया। आरोपी के बिछाए जाल में फंसकर पीड़ित ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में बहनों की दिलेरी, मोबाइल लूटकर भागे बदमाश को स्कूटी से पीछा कर दबोचा

52 ट्रांजैक्शन में ऐंठे 1.27 करोड़, पीड़ित ने लिया था 90 लाख का लोन
आरोपी के कहने पर पीड़ित ने एक-दो बार नहीं, बल्कि अलग-अलग समय पर कुल 52 बार ट्रांजैक्शन कर 1.27 करोड़ रुपये आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खातों में भेज दिए। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए पीड़ित युवक ने करीब 90 लाख रुपये का बैंक लोन लिया था, जबकि बाकी के लगभग 37 लाख रुपये उसने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से उधार मांगे थे।

पैसे वापस मांगने पर टालमटोल, फिर पहुंचा थाने
जब कुछ समय बीत जाने के बाद पीड़ित ने अपने मूल पैसे और उस पर बने मुनाफे की रकम मांगी, तो आरोपी हरमिंदर सिंह लगातार बहानेबाज़ी और टालमटोल करने लगा। कई दिनों तक जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और पैसे वापस नहीं आए, तब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत मोतीनगर थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चंडीगढ़ में दबिश देकर पुलिस ने दबोचा
शिकायत मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच शुरू की। आरोपी की लोकेशन चंडीगढ़ मिलने पर पुलिस की एक विशेष टीम वहां भेजी गई। टीम ने चंडीगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी हरमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर सागर लाया गया है। उसके पास से फिलहाल 20 लाख रुपये की रकम रिकवर की गई है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। अंदेशा है कि इस गिरोह ने शेयर मार्केट के नाम पर अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया होगा। पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें