फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने रची खुद से लूट की झूठी कहानी, फोन पे ट्रांजेक्शन से खुली पोल

Tue, 11 Feb 2025 09:56 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के खुरई में आनलाइन खेल में हारने के बाद एक निजी कंपनी के दो रिकवरी ऐजेंटों ने कंपनी के रुपये ऐंठने को लेकर साजिश रची। इसमें एक रिकवरी एजेंट ने बताया कि मिर्ची डालकर बदमाशों ने लूटा तो दूसरे ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद किसी ने पैसे निकाल लिए। रविवार की रात को खुरई शहरी और खुरई देहात थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।

शनिवार की देर रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक ही कंपनी के दो रिकवरी ऐजेंटों के साथ रुपये लूटने की घटनाएं सामने आईं। दरअसल, नवधन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड मिनी फाइनेंस कंपनी है। जो लोगों को लोन देकर अपने कर्मचारियों से किश्तें उगावनी का कार्य करते हैं। ऐसे दो उगावनी ऐजेंटों के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर लूट जैसी घटनाएं सामने आईं।

पठारी की ओर से लौट रहा ऐजेंट झिला गांव निवासी सचिंद्र अहिरवार ने बताया कि धांगर खिमलासा से लौटते समय धांगर गांव के पास एक्सीडेंट के बाद वह बेहोश हो गया। जब होश आया तब उसकी उगावनी लगभग 63 हजार रूपए गायब हो गए। ऐसे ही पठारी से लौट रहे धर्मेन्द्र अहिरवार ने बताया कि खजरा हरचंद के पास तीन युवकों ने आंखों में मिर्ची डालकर 52 हजार छीन लिए। जबकि कंपनी के मैनेजर ने बताया कि घटनाएं झूठी लग रहीं है। धर्मेन्द्र ने कबूल लिया कि मिर्ची उसने ही खरीदकर स्वयं घटना की साजिश रची। अलग-अलग थानों की घटनाएं होने के कारण पुलिस दोनों मामलों में युवकों से पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें