फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कठपुतली के माध्यम से दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, शहर को साफ करने की कवायद जारी

Sun, 19 Jan 2025 01:55 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इन दिनों नगरीय निकाय विभिन्न तरीकों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि नगर सुंदर और साफ-सुथरे बन सकें और उनकी रैंकिंग अच्छी आ सके।

इसी क्रम में सागर जिले के देवरी नगर के विभिन्न चौराहों पर स्वच्छता का संदेश देने, पॉलिथीन और सिंगल-यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए कलाकारों की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। साथ ही कठपुतली नाच के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से कलाकारों की एक टीम ने नगर के शिक्षा सदन चौराहा, विवेकानंद चौराहा, नगर पालिका चौराहा, बस स्टैंड, सहजपुर चौराहा और अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

कलाकारों के दल ने कठपुतली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि घरों में गंदगी होने से परिवार के बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है और बीमारियों में पैसा खर्च होता है। मच्छरों के प्रकोप से बुखार और अन्य बीमारियां फैलती हैं। इसलिए जीवन में स्वच्छता अनिवार्य है। इसके अलावा, कचरे को व्यर्थ न समझें क्योंकि कचरे से भी कई उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। गीले कचरे से जैविक खाद बनता है और सूखे कचरे से कई जरूरत की वस्तुएं तैयार की जाती हैं।

कलाकारों की टीम ने लोगों को संदेश दिया कि घर का कचरा इधर-उधर न फेंके और उसे कचरा गाड़ी में डालें। साथ ही, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया और पॉलिथीन तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें