फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खुरई सामूहिक आत्महत्या कांड का खुलासा, दोस्त और पत्नी की बेवफाई बनी मौत की वजह

Sat, 02 Aug 2025 07:47 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के खुरई में शहरी थाना क्षेत्र के टीहर गांव के बीते दिनों सामूहिक आत्महत्या कांड मामले में शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि मृतक मनोहर लोधी की पत्नी द्रोपदी लोधी और मनोहर के बचपन के दोस्त सुरेन्द्र लोधी के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। कई बार द्रोपदी के बच्चों और सास ने उसे सुरेन्द्र के साथ आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा था, लेकिन पकड़े जाने के बाद भी द्रोपदी इनसे डरने और पछतावा करने के बजाय, उल्टा घर वालों को ही झूठे केसों में फंसाने की धमकी देती थी।

पत्नी की बेवफाई और दोस्त से मिले धोखे से होने वाली बदनामी के डर से 45 वर्षीय मनोहर लोधी ने अपनी 70 वर्षीय मां फूलरानी लोधी, 18 वर्षीय बेटी शिवानी लोधी और 16 वर्षीय बेटे अनिकेत लोधी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। 

बता दें कि यह घटना सागर समेत पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी। खुरई पुलिस ने इस मामले में मृतक मनोहर की पत्नी और उसके प्रेमी सुरेन्द्र लोधी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें