फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Weather Today: शहर में 12 घंटे में चार इंच बारिश, आज भी जारी रह सकता है बरसात का दौर

Wed, 11 Sep 2024 12:51 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार सुबह 9 बजे तक लगातार जारी रहा। इस दौरान कभी धीमी तो कभी जोरदार बारिश हुई। शहर में मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर होते ही बारिश शुरू हो गई जो एक घंटे में थम गई। लेकिन, शाम को एक बार फिर पूर्व दिशा की ओर से घने बादलों ने डेरा डाला और बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद शाम 8 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह सिलसिला बुधवार सुबह 9 बजे तक अनवरत जारी रहा। स्थानीय भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार रात 8:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक 95 मिमी (लगभग 4 इंच) बारिश दर्ज की गई।

किसानों को खुशी और गम भी
बारिश के इस दौर से सोयाबीन को लाभ होगा, जबकि उड़द की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। अधिकांश स्थानों पर उड़द की फसल की कटाई हो चुकी है और किसान उसकी थ्रेसरिंग के लिए मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, बारिश से कटी हुई फसल भीग चुकी है।

आज भी जारी रह सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बारिश का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रह सकता है। बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें