मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर सागर जिले में किसान न्याय यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या से किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे और रैली निकलाते हुए गल्ला मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। यह न्याय यात्रा सोयाबीन के दाम छह हजार, गेहूं के दाम 2,700 रुपये और चावल का भाव 3,100 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
हालांकि, कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस और प्रसाशन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि पहले अचानक हमारे निर्धारित कार्यक्रम की अनुमति निरस्त की गई। फिर पुलिस के द्वारा ट्रैक्टरों को इधर-उधर रोका गया। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम भी जनता की ही बात कर रहे हैं। इसमें सुरखी रहली खुरई बीना सागर नरयावली देवरी बंडा से कांग्रेसी शामिल होने पहुंचे थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार को मकरोनिया चौराहे पर पुलिस ने दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने को बोला तो वह अपने समर्थकों के साथ चौराहे पर धरने पर बैठ गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने जाने दिया।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में किसानों की दशा चिंतनीय हैं। किसान कर्ज में डूब गया है। अतिवृष्टि से फसल चौपट हो गई है। सरकार किसानों की फसलों का उचित मूल्य देने से बच रही है। जिलाध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी ने कहा कि प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ इस आंदोलन में शामिल हुए किसानों और जनता को रोकने की भरपूर कोशिश कि जो अपने न्याय के लिए आवाज न उठा सके। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं। पूर्व सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन कांग्रेस की विनम्रता को कमजोरी न समझें।