फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सड़क हादसे में घायल BDS जवान को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा दिल्ली, कंटेनर ने मारी थी टक्कर

Wed, 10 Dec 2025 04:22 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मुरैना बम निरोधक एवं डॉग स्क्वॉड के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सागर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज शुरू हुआ इसी दौरान घायल जवान की हालत बिगड़ने पर प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने के बारे में सोचा ओर स्थानीय ढाना हवाई पट्टी से एयर एंबुलेंस के माध्यम से उसे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल रेफर किया है। जवान को सागर भेजने के दौरान सागर एसपी कलेक्टर सहित आला अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर

जानकारी के अनुसार सभी जवान बालाघाट में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान से लौटकर अपने गृह जिले मुरैना जा रहे थे। इसी दौरान सागर–झांसी हाईवे पर बांदरी और मालथौन के बीच उनकी पुलिस गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर एक कंटेनर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आरक्षक राजीव चौहान (उम्र 42 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल एयरलिफ्ट किया गया। सभी मृत जवानों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें