फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: संपदा अधिकारी कार्यालय का सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 22 Oct 2024 08:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

लोकायुक्त पुलिस सागर ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल संभाग सागर के सहायक कार्यालय संपदा अधिकारी ब्रजेश नायक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। हाउसिंग बोर्ड के आवंटित आवास में आवेदक की पत्नी का नाम जोड़ने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।

लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता यशवंत पिता कन्हैयालाल विश्वकर्मा (39) निवासी कबीर वार्ड खुरई ने लोकायुक्त अधीक्षक कार्यालय सागर में शिकायत की थी। बताया कि उसे हाउसिंग बोर्ड से साल 2022 में आवास आवंटित हुआ था, जिसकी वह किश्त भर रहा था। आवंटित आवास में वह पत्नी का नाम जुड़वाना चाहता है। लेकिन संपदा अधिकारी कार्यालय का सहायक ब्रजेश नायक इस काम की एवज में 16 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

कार्यालय में हुआ ट्रैप
इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच शुरू की। सही पाई जाने पर मंगलवार को गठित टीम ने शिकायतकर्ता यशवंत को रिश्वत की राशि 10 हजार रुपये लेकर सहायक ब्रजेश नायक के पास भेजा। शिकायकर्ता ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल संभाग सागर के कार्यालय मकरोनिया में पहुंचकर आरोपी ब्रजेश को रिश्वत की राशि दी। इशारा मिलते ही लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त डीएसपी बीएम द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा समेत स्टॉफ कार्रवाई में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें