फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: चार दिन कृषि उपज मंडी बंद, व्यापारियों के यहां कम दामों पर उपज बेचने को मजबूर किसान

Wed, 30 Oct 2024 10:36 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले की देवरी कृषि उपज मंडी चार दिन के लिए दीपावली अवकाश के चलते बंद कर दी गई है, जिसके कारण अनाज व्यापारियों की दुकानों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी बंद होने के कारण धनतेरस से ही किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए अनाज व्यापारियों का रुख किया, जिससे शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकअप वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। व्यापारियों के यहां सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किसानों की भीड़ देखी गई।

मक्का, धान, और सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। व्यापारियों की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ से व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी में नीलामी व्यवस्था भी बंद होने से किसानों को उनकी उपज के लिए सही कीमत नहीं मिल पाई, और मजबूरी में ओने-पौने दामों पर अनाज बेचना पड़ा।

किसानों का कहना है कि दीपावली त्योहार के लिए पैसों की जरूरत होने के कारण उन्हें अपनी उपज तुरंत बेचनी पड़ी। इस संबंध में मंडी सचिव रामचरण ठाकुर ने बताया कि मंडी का तीन-चार दिनों का अवकाश है, जिसके चलते नीलामी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अवकाश के बाद मंडी सुचारू रूप से संचालित होगी। उन्होंने किसानों को शासन की नई नीति की जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपने घर से भी व्यापारी को बुलाकर उपज बेच सकते हैं। इसके लिए मंडी बोर्ड ने एक ऐप भी विकसित किया है, जिसके माध्यम से किसान मोबाइल पर ही अपनी उपज का ऑर्डर दे सकते हैं।

दीपावली के इस अवकाश के चलते किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अवकाश के बाद मंडी फिर से सुचारू रूप से कार्य करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें