फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: विदिशा में हुई लाखों की लूट का खुलासा, सागर में छिपे थे बदमाश; 55 लाख का माल भी बरामद

Sun, 25 Jan 2026 08:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

मध्य प्रदेश के सागर जिले की राहतगढ़ थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डायल 112 की मुस्तैदी के कारण विदिशा जिले के रायखेड़ी गांव में हुई बड़ी लूट का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने करीब 55 लाख रुपये की कीमत के जेवरात और नकदी बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

विदिशा में डकैती डालकर सागर में छिपे थे बदमाश
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात विदिशा जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र के रायखेड़ी गांव में सनसनीखेज वारदात हुई थी। लुटेरों ने ब्रजबिहारी पटेल के घर में घुसकर परिजनों को कट्टे की नोक पर बंधक बनाया और लूटपाट कर फरार हो गए थे। ये बदमाश लूट का माल लेकर सागर जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत पिपारिया खास गांव की ओर भाग निकले थे।

ये भी पढ़ें- गंजबासौदा में लुटेरों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर 77 लाख की लूट, जेवर और 8 लाख नकद ले गए

112 की कॉल ने बिगाड़ा लुटेरों का खेल
राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि पिपारिया गांव से डायल 112 पर एक इवेंट आया था। कॉलर ने सूचना दी कि चार अज्ञात लोग तलवार लेकर एक घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे। इसी हड़बड़ाहट में एक बाइक से छोटू पटेल नाम का आरोपी गिर गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

55 लाख का मशरूका बरामद
पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से भारी मात्रा में गहने और कैश मिला। पुलिस ने मौके से कुल 55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है, जिसमें 5 लाख 58 हजार रुपये नगद शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें