फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Flood News: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, घरों में भरा पानी, कलेक्टर ने स्कूलों में घोषित की छुट्टी

Sat, 15 Jul 2023 03:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर में लगातार बारिश से शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सागर कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। रात से शुरू हुई बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से सागर के तालाब में मिलने वाले कई नाले उफान पर है।

घरों में भरा पानी, गृहस्थी का सामान खराब
रात से लगातार हो रही बारिश से सागर शहर के हृदय स्थल कटरा सहित नगर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। पिछले साल भी बरसात में कॉलोनियों में पानी भरने की समस्या हुई थी। पानी निकासी के स्मार्ट सिटी के द्वारा इंतजाम किए गए थे, लेकिन बरसात ने उन इंतजामों की पोल खोल दी है। मधुकरशाह वार्ड में पिछले साल ज्यादा बारिश होने से जलभराव की स्थिति बनी थी, स्मार्ट सिटी ने नाला भी बनवाया था लेकिन शुक्रवार रात से हुई जोरदार बारिश से इस बार भी कई घरों में पानी जमा हो गया है। नाले के आसपास बने घरों में दो-दो फीट पानी भर गया है।

सड़कें हुई जलमग्न
तेज बारिश से मेडिकल कॉलेज रोड पर मकानों और दुकानों में पानी भरा गया है। यश विहार कालोनी के स्नेह नगर, वैशाली नगर, गुलाब कॉलोनी, क्रिश्चियन कॉलोनी श्री राम नगर, शुक्रवार वारी की सड़कें पानी में डूब गई हैं। इससे सुबह लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। लोग घरों में भरे हुए दो दो फीट भरे पानी को मोटर से बाहर निकाल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें