फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: खेत में बने सूने मकान में लगी आग, 10 क्विंटल गेहूं, कई बोरे अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक

Mon, 15 May 2023 01:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर की रहली तहसील के ग्राम मढिया बुजुर्ग में बीती रात खेत में एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसमें घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिस समय आग लगी उस समय घर में कोई नही था। मकान में रहने वाली सुहागरानी अहिरवार ने बताया कि वह बीती रात खेत में बने घर से अपने बेटे के घर आ गई थी। रात में  करीब साढ़े नौ बजे खेत में रहने वाले रामजी कुर्मी ने फोन पर बताया कि तुम्हारे खेत के मकान में आग लगी है, आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने खेत पर जाकर आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया लेकिन, तब तक पूरा समान जल चुका था। आग लगने से मकान में रखा भूसा, 10 क्विंटल गेहूं, 02 क्विंटल चना, 04 क्विंटल लहसुन, कपड़े, सोने-चांदी के जेवर, दो मोटर, पाईप, नगद 16000 रुपये, घर गृहस्थी का सामान जल गया। परिजनों द्वारा करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें